
New Delhi : करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chadha) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन दिनों वे अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म के सेट से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों आपस में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. रविवार 12 सितंबर को पैपराजी ने दोनों को फिल्म के सेट पर स्पॉट किया. वीडियो से जाहिर है कि करीना और आमिर अपनी फिल्म के एक सीन को लेकर चर्चा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :Big News: जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउनशिप के गठन का मार्ग प्रशस्त, तैयार हो रहा है ड्राफ्ट,बॉयलॉज
मजेदार कमेंट कर रहे हैं फैंस
यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. वीडियो पर अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. एक्टर्स के फैंस वीडियो पर प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर कमेंट करता है, ‘सुनें, आप मिस्टर परफैक्शनिष्ट से सीख रही हैं.’ लोग उनकी अगली फिल्म को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. साथ ही दोनों के नए अवतार को देख लोग काफी हैरान भी हैं, जिसमें आमिर कमर से ऊपर अपने पेंट को पहने हुए नजर आ रहे हैं.
इससे पहले, आज करीना ने फिल्म के सेट से अपनी टीम के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में वे मेकअप करवाती नजर आ रही हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘प्यार के साथ लौट आई हूं.’
इसे भी पढ़ें :US Open: रूस के मेदवदेव ने तोड़ा जोकोविच का वर्षों पुराना सपना, शान से जीता ग्रैंडस्लैम
करीना ने शेयर की फोटो
View this post on Instagram
कुछ समय पहले, एक्ट्रेस ने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के सेट से आमिर खान के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी. फोटो शेयर करते हुए, एक्ट्रेस ने तब बताया था कि उन्होंने फिल्म के अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है.
उन्होंने लिखा था, ‘जर्नी पूरी होनी चाहिए. आज मैंने प्रेग्नेंसी, महामारी, डर के बीच अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पूरी कर ली है. हमने सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जिस पैशन के साथ शूटिंग की है, उसे कोई भी नहीं रोक सकता है. एक गहरी, लेकिन शानदार जर्नी के लिए आमिर और अद्वैत चंदन का शुक्रिया… मेरी सबसे वंडरफुल टीम का शुक्रिया.’
इसे भी पढ़ें :शादी का झांसा देकर मॉडल से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो शादी से मुकरा




