JharkhandRanchi

छठ पूजा के पहले तैयार हो जायेंगे रांची शहर के सभी तालाब : डिप्टी मेयर

Ranchi : डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने आगामी छठ पूजा को देखते हुए रांची शहर के तालाबों की साफ सफाई एवं विधि व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान रांची के बड़ा तालाब, मधुकम तालाब रातू रोड सहित अन्य तालाबों पर पहुंच कर जायजा लिया. उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम राज्य सरकार के गाइडलाइन के बाद से ही तालाबों की साफ सफाई के लिए चरणबद्ध तरीके से काम पर लगा हुआ है.

तालाबों की साफ-सफाई भी दिख रही है. हालांकि लक्ष्मी पूजा के बाद प्रतिमा एवं पूजन सामग्री का विसर्जन तालाबों में किया गया है, जिसकी सफाई करा दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें:गृह विभाग की अफसर से पूर्व कांग्रेस नेता ने किया दुष्कर्म, बदनामी का डर दिखा वसूले लाखों रुपये

उन्होंने छठ व्रतियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि छठ पूजा से पहले रांची शहर के सभी तालाब छठ पूजा के लिए पूरी तरह से तैयार हो जायेंगे.

निरीक्षक में विशेष रूप से छठ पूजा समिति के राजीव रंजन मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि राहुल चौधरी, शक्ति रामायण सिंह, बबलू उरांव, सचिन यादव, बबलु भगत, सुनील, सन्नी समेत अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:केंद्र की तरह राज्य सरकार भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत देः मेयर

Related Articles

Back to top button