Lead NewsNational

‘तिरंगे के अपमान’ से नाराज लोग किसानों से सिंघु बॉर्डर खाली कराने पहुंचे

New Delhi: दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को लेकर आक्रोशित कुछ लोग दिल्ली और हरियाणा के बीच, सिंघु बॉर्डर पर इकट्ठा हो गये हैं और प्रदर्शनकारी किसानों से अब सिंघु बॉर्डर खाली करने की बात कह रहे हैं.
वे खुद को आसपास के गांवों में रहने वाले बता रहे हैं. सिंघु बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है और वह सड़क के एक हिस्से पर बैरिकेड्स लगाना चाह रही है जिसका प्रदर्शनकरी विरोध कर रहे हैं.
‘तिरंगे का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्ता न’ नारा लगाते कुछ लोग गुरुवार को सिंघु बॉर्डर पहुंचे. उनके हाथों में भी यही नारा लिखे बैनर थे.

किसान पिछले दो महीने से भी ज्या दा वक्तं से सिंघु बॉर्डर समेत दिल्लील की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हुए हैं. हालांकि मंगलवार की घटना के बाद चिल्ला बॉर्डर से धरना खत्मब कर दिया गया है. गाजीपुर बॉर्डर पर भी टेंट लगभग उखड़ चुके हैं.
सिंघु बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने से रोकना चाहती है. प्रदर्शनकारी इसका विरोध कर रहे हैं. स्थिति को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर भारी पुलिसबल तैनात है.

Related Articles

Back to top button