JharkhandLead NewsRanchi

खुशखबरीः रांची से अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा 1 फरवरी से

27 मार्च तक जारी रहेगी सेवा

Ranchi : रांची से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा शुरू हो रही है. ये विमान सेवा 1 फरवरी से शुरू होगी. यह सेवा रांची से सीधे अहमदाबाद के लिए होगी. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान सेवा शुरू होगी. यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन रांची से मिलेगी. रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी को इंडिगो ने यह सूचना दी है. इंडिगो की यह विमान सेवा 27 मार्च तक के लिए होगी.
इसके साथ ही रांची अब एक नये सेक्टर से जुड़ जायेगा. काफी लंबे समय से चेंबर ऑफ कॉर्मस की ओर से रांची से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी. रांची से अहमदाबाद के बीच विमान सेवा शुरू होने से व्यपारियों को लाभ मिलेगा. ऐसे में दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी. विशेष कर प्लास्टिक उद्योग के लिए यह काफी उपयोगी साबित हो सकती है.

नाइट पार्किंग की मिली अनुमति

वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इंडिगो और गो एयरवेज के लिए नाइट पार्किंग की अनुमति दी है. दो विमानों को छह महीने के लिए नाइट पार्किंग की अनुमति दी गयी है. इससे यात्रियों को सुबह फ्लाइट मिल सकेगी. लंबे समय से रांची से सुबह की विमान सेवा शुरू करने की इजाजत मांगी जा रही थी. लेकिन पर्याप्त पार्किंग नहीं होने से यह संभव नहीं हो पा रहा था. अब रांची एयरपोर्ट पर नौ विमानों के पार्किंग की व्यवस्था हो गयी है. बता दें कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से विमानों की सेवा रोक दी गयी थी. पिछले कुछ महीनों से विमान सेवा धीरे-धीरे शुरू की जा रही है.

Related Articles

Back to top button