
Kandra : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया पंचायत में आपके अधिकार, आपकी सरकार और आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी गीतांजलि मौजूद थीं. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. कैंप में 60 लोगों के पेंशन की स्वीकृति की गयी. बाल विकास परियोजना की ओर से दिव्यांग को व्हीलचेयर दिया गया. गर्भवती महिला की गोदभराई और शिशु का अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मारुति मिंज, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, जिला श्रम अधिक्षक राकेश सिन्हा, निरोला सरदार, रेनू देवी ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो उर्फ लाकडू पंचायत समिति सदस्य अजीत सिंह आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- कांड्रा पंचायत मुख्यालय में गरीब और असहाय के बीच बांटे गये 52 कंबल




