BokaroJharkhand

गोमिया में भारत बंद रहा शांतिपूर्ण, डुमरी विधायक का मिला समर्थन

Gomia :  संविधान बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा मंगलवार को पूर्व घोषित भारत बंद कार्यक्रम के तहत बंद समर्थकों ने गोमिया-तेनुघाट मुख्य मार्ग जाम कर दिया. जिसकी वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. बंद के दौरान सभी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. 13 प्वाइंट रोस्टर को वापस लेने और पूर्व की तरह 200 प्वाइंट रोस्टर लागू करने की मांग कर रहे थे. बंद समर्थकों ने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लोगों पर जबरन अपने द्वारा बनाये गये नियम कानून को थोप रही है. सरकार के द्वारा नये रोस्टर प्रणाली से सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लोगों की नियुक्ति प्रभावित होगी. कहा कि सरकार को हर हालत में आरक्षण की पूर्व नीति को यथावत रखना होगा.

इसे भी पढ़ें : एक तोते के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक, अचानक हुआ ऐसा कि हलक में अटक गयी जान

संविधान के रक्षा करने वाले लोगों के लिए मेरा समर्थन

वहीं झामुमो के डुमरी विधायक जगरनाथ महतो तेनुघाट जाने के क्रम में जामस्थल पर रूक कर बंद समर्थकों के समर्थन में खड़े हो गये. विधायक ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए लोगों ने आज भारत बंद किया है, संविधान की रक्षा करने वाले लोगों के लिए मेरा समर्थन हमेशा रहेगा. वहीं सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर राधेश्याम दास, अंचल अधिकारी ओमप्रकाश मंडल, गोमिया थाने के अनि मुकेश कुमार दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर बंद समर्थकों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया.

इससे पहले बंद समर्थकों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर दुकान, बाजार-हाट आदि को बंद कराते हुए आइइएल के करमाटांड़ चौक एवं गोमिया चौक को भी जाम कर दिया. मौके पर होसिर पश्चिमी मुखिया रामवृक्ष रविदास, पंसस महेश रविदास, नारायण रविदास, बासुदेव रविदास, भरत रविदास, चिड़न रविदास, रामदेव रविदास, रोहित रविदास, राजकुमार रविदास समेत कई लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट जारीः हजारों छात्रों को 100 में से 110 मार्क्स, कइयों को उससे भी ज्यादा

Related Articles

Back to top button