GarhwaJharkhand

#Garhwa: पेड़ से झूलती मिली नाबालिग लड़की की लाश, दो दिन बाद जाना था तिलक

Palamu/Garhwa : पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में एक नाबालिग लड़की की लाश पेड़ से लटकती पायी गयी. ग्रामीण औऱ परिजन इस मामले को हत्या मान रहे हैं. लड़की का दो दिन बाद तिलक जाने वाला था.

गढ़वा के केतार थाना क्षेत्र के बनखेता गांव में एक नाबालिग लड़की की लाश को पेड़ से झूलती स्थिति में बरामद किया गया.

इसके पूर्व उसका पड़ोसी अनिल उर्फ बिहारी सिंह खरवार उसे बलुआ लेकर मारने के लिए दौड़ा रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

जानकारी के मुताबिक बनखेता गांव के गुड्डू भुइयां ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की शादी तय की थी. 2 दिन बाद उसका तिलक जाने वाला था.

बुधवार की शाम करीब 4 बजे उसका पड़ोसी बिहारी सिंह बलुआ भाला लेकर उसकी बेटी को मारने के लिए दौड़ रहा था. ग्रामीणों ने बिहारी को पकड़ कर अलग किया था.

इसे भी पढ़ें : #Order: एक ही कार्यालय में तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत लिपिकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का आदेश निकला

3 घंटे बाद पेड़ से लटकती मिली लाश

इस घटना के लगभग 3 घंटे बाद शाम करीब 7 बजे शाम में उसकी बेटी की लाश घर के बाहर अमरुद के पेड़ पर झूलती हुई पायी गयी. ग्रामीण एवं परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं.

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और जांच में जुट गयी है.

लड़की के दादा सेंटर भुइयां ने कहा कि बिहारी बलुआ लेकर दौड़ा रहा था. उसके बाद या घटना घटी है. नाबालिग की हत्या हुई या फिर उसने आत्महत्या की, इसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें : #IndianOil के पंप में पानी मिलाकर पेट्रोल बेचने का आरोप, कई वाहन सीज होने की शिकायत, सील किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button