Garhwa

एक तोते के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक, अचानक हुआ ऐसा कि हलक में अटक गयी जान

Garhwa : तोता उतारने के क्रम में एक खानाबदोश युवक का हाथ बिल में फंस गया. जबरदस्ती हाथ निकालने के क्रम में वह पेड़ से लटक गया, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया और वह घंटों टूटी हुई हाथ पर करीब 40 फीट ऊंचाई पर झूलता रहा. बाद में स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन एवं खानाबदोश अन्य सदस्यों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसकी जान बचायी गयी.

इसे भी पढ़ें : रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट जारीः हजारों छात्रों को 100 में से 110 मार्क्स, कइयों को उससे भी ज्यादा

टूटे हुए हाथ पर घंटों झूलता रहा

गढ़वा-मेराल थाना के बॉर्डर पर बस स्टैंड के समीप मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे बबलू नामक एक खानाबदोश युवक तोता पकड़ने के लिए एनएच 75 किनारे एक विशालकाय पेड़ पर चढ़ा. करीब 40 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर तोता निकाल रहा था. इसी क्रम में उसका हाथ बिल में फंस गया. जोर जबरदस्ती कर हाथ निकालने के क्रम में वह फिसल कर नीचे झूल गया, जिससे उसका दाहिना हाथ केहुनी के पास टूट गया और वह टूटे हुए हाथ पर घंटों झूलता रहा.

इसे भी पढ़ें :पुलवामा के शहीदों को मदद देने की घोषणा कर भूल गयी झारखंड सरकार, सीएम और मंत्रियों ने नहीं दिया अबतक…

सदर अस्‍पताल में कराया गया भर्ती 

बाद में स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन एवं खानाबदोश दूसरे साथी के सहयोग से उसका हाथ बिल से निकाला गया. हाथ निकलते ही वह युवक बेहोश हो गया. तभी अग्निशमन दस्ता की टीम द्वारा सीढ़ी लगाकर दूसरे युवक की मदद से उसे पेड़ से नीचे उतारा गया और 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मेराल और गढ़वा पुलिस पहुंचकर उसे पेड़ से उतारने में मदद की. गढ़वा नगर पंचायत का हाइड्रा भी उसे उतारने के लिए मौके पर पहुंचा, परंतु उसकी मदद के बिना ही युवक को नीचे उतारा जा सका. उसे पेड़ पर झूलता देख खानाबदोश के परिजन चीत्कार मार कर रो रहे थे और उसकी जान बचाने की लोगों से गुहार कर रहे थे. उसे देखने के लिए लगमा, मेराल और गढ़वा के सैकड़ों लोग पहुंच गए. उसे उतारने तक लोगों की भीड़ जमी रही.

इसे भी पढ़ें : गुजरात से हार्डकोर नक्‍सली सीताराम मांझी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button