
Ranchi: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना-रांची-पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन को अवधि विस्तार दिया गया है. ट्रेन नंबर 02363 पटना-रांची स्पेशल ट्रेन 31 मार्च 2021 तक प्रतिदिन पटना से चलायी जायेगी.
वहीं ट्रेन नंबर 02364 रांची-पटना स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन रांची से चलेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के अनुसार ट्रेन का परिचालन, ठहराव एवं समय सारणी पहले की तरह ही रहेगी.
इसे भी पढ़ें : संघर्ष करना होगा, नहीं तो दलित-आदिवासी के विरुद्ध बन रहे कानून जीना मुहाल कर देंगे : हेमंत सोरेन
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रदर्शनी हॉल का उद्घाटन
गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सीमित आपूर्तिकर्ता वाले मदों की प्रदर्शनी कक्ष (हॉल) का उद्घाटन किया. यह प्रदर्शनी कक्ष मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रथम तल पर भंडार कार्यालय के पास स्थित है.
रेलवे के दैनिक परिचालन में अनुरक्षण के कार्य के लिए कई प्रकार की सामग्री की आवश्यकता होती है. इनमें से कई सामग्री ऐसी होती है, जिन्हें केवल अनुमोदित आपूर्तिकर्ताओं से ही खरीदा जाता है. इस प्रकार की सामग्री के सीमित आपूर्तिकर्ता होने के कारण इनकी खरीद प्रक्रिया में सीमित प्रतियोगिता रहती है तथा मांग एवं आपूर्ति में भी अंतर रहता है.
इस प्रकार की सामग्री के आपूर्तिकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, हटिया में एक प्रदर्शनी कक्ष स्थापित किया गया है.
इस प्रकार के मदों को रखा गया है तथा मदों के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी दी गयी है. स्थानीय निर्माता इस प्रदर्शनी को देख कर सामग्री की जानकारी एवं पंजीकरण कराने संबंधी प्रक्रिया जान सकते हैं. इस प्रदर्शनी कक्ष का उद्देश्य सीमित आपूर्तिकर्ता वाले मदों का आधार बढ़ाना भी है.
इसे भी पढ़ें : Good News : रांची विवि के अनुबंध पर नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों को जल्द मिलेगी सैलेरी




