Patna : बिहार की राजधानी पटना में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. शहरी इलाकों में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है. वहीं, दूसरी ओर कोरोना की जद में अब हाईकोर्ट भी आ चुका है. जानकारी के मुताबिक पटना हाई कोर्ट के जज और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं इस कारण मंगलवार से कोर्ट की सुनवाई वर्चुअल होगी. कोर्ट ने इसकी जानकारी मौखिक रूप से दी है कोर्ट ने इससे पूर्व भी सुनवाई के दौरान कहा था कि कोरोना के नए वैरिएंट के मद्देनजर हमें सावधानी बरतने की जरूरत है. कोरोना अभी गया नहीं है.
इसे भी पढ़ें : BCECB : दूसरे राउंड की काउंसलिंग फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल, जल्द करें आवेदन
जनहित याचिका पर कोर्ट ने की सुनवाई
पटना हाईकोर्ट के समक्ष राज्य में कोरोना महामारी से उत्पन्न हालात के संबंध में दायर जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. शिवानी कौशिक की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई की. खंडपीठ ने कोविड के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के प्रकोप के मद्देनजर राज्य में की जा रही तैयारियों और इंफ्रास्ट्रक्चर के संबंध में प्रोग्रेस रिपोर्ट को दायर करने का आदेश राज्य सरकार को दिया है.
इसे भी पढ़ें : Unbelievable : Viagra ने किया संजीवनी का काम, 45 दिनों बाद कोमा से लौटी कोरोना संक्रमित नर्स
एम्स के अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने इसके पूर्व भी राज्य सरकार से राज्यभर में उपलब्ध मेडिकल स्टाफ, दवाइयां, ऑक्सीजन और एम्बुलेंस आदि के संबंध में ब्यौरा देने को कहा था. इस मामले पर अब आगे की सुनवाई 5 जनवरी को की जाएगी.




