Patna : पटना हाइकोर्ट ने सोमवार को 38 साल तक काम करनेवाले संस्कृत शिक्षक को राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया. जस्टिस संजीव कुमार प्रकाश शर्मा ने याचिकाकर्ता संस्कृत शिक्षक चंद्र भूषण प्रसाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें सभी सुविधाओं के साथ शिक्षक पद पर बहाल करने का आदेश दिया. कोर्ट को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता संतोष कुमार ने बताया कि वर्ष 1981 में याचिकाकर्ता को सहायक संस्कृत शिक्षक के पद पर नियुक्त किया गया था. बाद में उन्हें प्रोन्नति देकर प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया.
इसे भी पढ़ें:चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी पर जताया भरोसा, लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
लेकिन 38 वर्षों के बाद अचानक 22 फरवरी 2019 को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सचिव ने शिक्षक की नौकरी से बर्खास्त करते हुए अबतक भुगतान की गयी राशि की वसूली का आदेश जारी कर दिया.
इसी आदेश की वैधता को चुनौती देते हुए यह रिट याचिका 2019 में दायर की गयी थी. जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला दिया.
इसे भी पढ़ें:पहले दिन 2529 लोगों ने राजभवन उद्यान का किया दीदार




