
Ranchi : दो साल के बाद सोमवार को राजभवन आमलोगों के लिए खोला गया. पहले दिन 2529 लोगों ने राजभवन के उद्यान का दीदार किया. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों को एंट्री दी गयी. शाम 4 बजे तक लोगों ने फूल-पौधे की खूबसूरती के बीच बैठ कर बातें कीं. वहीं, बच्चों ने झूलों का आनंद लिया. युवा सेल्फी लेने में व्यस्त दिखे. कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल से राजभवन में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी थी.
लेकिन जैसे ही कोरोना के मामलों में कमी आयी है, उसे देखते हुए उद्यान को खोलने का फैसला लिया गया है. लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.
इसे भी पढ़ें:चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी पर जताया भरोसा, लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
सुबह से ही लगा लोगों का तांता
राजभवन कई मायनों में बेहद अहम है. यहां के खूबसूरत फूल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. यहां के फलदार वृक्ष और पौधे लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं.

आम जनता भी राजभवन के उद्यान के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. सुबह से लोगों की लाइन लग गयी थी. लोगों की एंट्री आधार कार्ड को देख कर ही दी जा रही थी.
इसे भी पढ़ें:झारखंड के श्रमिक की विदेश में मृत्यु होने पर राज्य सरकार लाएगी पार्थिव शरीर, मुआवजा भी देगी




