
Patna: बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवारों ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. बीजेपी ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. नॉमिनेशन के आखिरी दिन बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया. इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और सम्राट चौधरी मौजूद रहे. कल कागजात उपलब्ध नहीं होने के कारण दोनों उम्मीदवार अपना नामांकन नहीं कर सके थे.
गौरतलब है कि सोमवार को दोपहर 1 बजे एनडीए उम्मीदवारों के नामाकंन के लिए समय निर्धारित किया गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के साथ दोनों दलों के सभी बड़े नेता निर्धारित समय के मुताबिक विधानसभा पहुंच गए थे लेकिन बीजेपी के दोनों उम्मीदवार समय से नहीं पहुंच सके थे. निर्धारित समय से करीब एक घंटे बाद बीजेपी के दोनों उम्मीदवार आनन-फानन में विधानसभा पहुंचे थे. मुख्यमंत्री समेत जेडीयू और बीजेपी के नेता घंटे भर से इंतजार कर रहे थे. निर्धारित समय से करीब एक घंटे बाद बीजेपी के दोनों उम्मीदवार नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ें: रेगुलर इम्युनाइजेशन के बाद भी छूट रहे बच्चे, डब्ल्यूएचओ की सर्वे में बात आई सामने




