
Patna : विजयवाड़ा मंडल के अंतर्गत पडूगूपाडू-नेल्लौर रेलखंड पर रेल पुल संख्या 362 पर वर्षा का पानी आ जाने के कारण पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से खुलने/पहुंचने तथा गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.
इसी कड़ी में दिनांक 25.11.2021 को पटना से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22353 पटना-बानसवाड़ि एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा. आपको बता दें कि इस मार्ग से गुजरने वाली अन्य तीन ट्रेनों का परिचालन भी पहले ही पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रद्द किया गया था. अधिकारियों की माने तो कार्य तेजी से चल रहा है जैसे ही वर्षा का पानी निकल जाएगा ट्रेनों का परिचालन पूर्व की भांति शुरू कर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : डीसी दरबार में पहुंचा साकची का श्रीश्री हनुमान मंदिर विवाद




