JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : एमजीएम अस्‍पताल के बर्न वार्ड में मरीज बेहाल, वार्ड को ठंड रखने में कारगर नहीं है एसी VIDEO

Anand Rao
Jamshedpur: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में इलाजरत मरीज गर्मी से खासे परेशान हैं. अस्पताल के बर्न वार्ड में आठ मरीजों के एक केबिन में मात्र दो एसी लगाए गए हैं जिसमें से एक ही काम कर रहा है. इससे कमरा ठंडा नहीं हो पाता और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कुछ सक्षम मरीजों के परिजन घर से पंखा लेकर आए हैं जिससे उन्हें राहत मिल जाती है. लेकिन जो परिवार सक्षम नहीं है उनके मरीज को काफी दिक्कत होती है. परिजन हाथ पंखे से राहत देने का प्रयास करते हैं जो प्रभावी नहीं है.
बर्न वार्ड के वरीय चिकित्सक डॉ ललित मिंज ने इस बारे में कहा कि वार्ड के नए दो एक्सटेंसन रूम में 5–5 मरीजों को रखने की व्यवस्था है .लेकिन मरीज की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बेड लगाया जाता है. दोनों रूम में 2–2 एसी ही लगा है जो कमरे को ठंड रखने में पूर्ण रूप से कारगार नहीं. इसे देखते हुए विभाग को लिखित जानकारी देते हुए कुल 4 एसी और लगाने की मांग की गई है. हालांक‍ि, अब तक कोई पहल नहीं की गई है.

मैनपावर की भी कमी

उन्होंने व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां साफ-सफाई से लेकर मैनपावर और डॉक्टर तक की कमी है. इस ओर न कभी स्वास्थ्य विभाग का ही ध्यान गया और ना ही शहर से आने वाले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ही इस ओर कोई सार्थक कदम उठा पा रहे हैं. जबकि इनकी पहल पर अस्पताल के बिल्डिंग के रखरखाव सहित कई अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, लेकिन इस वार्ड का कायाकल्प नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ें- Sir Ratan Tata ने की थी पाटल‍िपुत्र में खुदाई के ल‍िए फंड‍िंग, म‍िला था राजा अशोक का स‍िंंहासन कक्ष, ये रही पूरी कहानी

Related Articles

Back to top button