
Chakradharpur: चक्रधरपुर के रेलवे क्वार्टर से लापता दो नाबालिग बच्चियों का 48 घंटा बाद भी अबतक कोई सुराग नहीं मिला है. बच्चियां कहां है और किस हालात में है इसे पता लगाने में चक्रधरपुर पुलिस नाकाम साबित हो रही है. इस मामले में बच्चियों के अपहरण का नामजद अभियुक्त पास्टर के चंद्रशेखर उर्फ़ राजू राव फरार है. पुलिस उसकी तलाश में है. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लिया हैं, पुलिस लगातार छापामारी कर रही है एक-दो दिन में पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा.

बहला फुसलाकर करवाया धर्म परिवर्तन
लापता बच्चियों की मां बुधवार को मीडिया के सामने कई खुलासे किये. जिससे चक्रधरपुर में सनसनी फैल गयी, बच्चियों की माँ ने बताया की इसाई धर्म प्रचारक के चंद्रशेखर उर्फ राजू राव ही उनकी दोनों बेटियों को बहला फुसला और कई तरह का प्रलोभन देकर ले गया है. क्योंकि वह हमेशा कहता था की मैं आपकी दोनों बेटियों को ले जाऊंगा.
पहले सरना धर्म में था परिवार, प्रलोभन देकर बनाया ईसाई
बच्चियों की मां ने खुलासा करते हुए बताया की पास्टर के चंद्रशेखर ने बहला फुसलाकर उनका और उनकी दोनों बेटियों का दो साल पहले धर्म परिवर्तन करवाकर इसाई बनाया था. इसके बाद वह लगातार घर आता जाता था. क्वार्टर में ही चर्च होता था. बाहर से भी कुछ लोग प्रार्थना सभा में आते थे. उसके बाद फास्टर ने तरह तरह का बात बोल कर ईसाई समाज के बारे में बताता था और लोगों को इससे प्रभावित करता था. वे लोग पहले सरना धर्म को मानते थे. लेकिन उनके इसाई धर्म में जाने से उनका अपना बेटा नाराज हो गया, वह घर में नहीं रहकर स्कूल के हॉस्टल में ही रहने लगा.
बेटियों को वश में करने की बात कहता था पास्टर
मां का आरोप है की पास्टर घर में आकर बेटियों को मानसिक रूप से अपने वश में कर रहा था. वह कहता था की उसकी दोनों बेटियों को अपने साथ ले जायेगा लेकिन कहाँ ले जायेगा इसका खुलासा नहीं करता था. माँ इसका विरोध करती थी और पास्टर को बेटियों को सौंपना नहीं चाहती थी. इसे लेकर पास्टर ने कई बार मारपीट भी की है. इसी बीच सोमवार रात बेटियां क्वार्टर के छत के ऊपर गयी और लापता हो गयी. मामला धर्मांतरण से लेकर बच्चियों के अपहरण तक का है. पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है लेकिन लापता बच्चियों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है.

रेलवे क्वार्टर को ही बना दिया था चर्च कई लोग आते से प्रार्थना सभा में पास्टर के चंद्रशेखर प्रत्येक रविवार को चक्रधरपुर आता था. वह रेलवे क्वार्टर को ही चर्च बना दिया था, जहां प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा का करता था, प्रार्थना सभा में आस-पास के लोग आते थे. पास्टर ने घर को ही पूरी तरह परिवर्तन कर चर्च का रूप दे दिया था. जानकार सूत्र बताते हैं कि पूरे मामले की जांच की जाए तो कई परिवार को वह धर्म परिवर्तन अब तक कर चुका है. बरहाल यह तो उसके गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.




