
Uday Chandra
New Delhi: अगर आप वोडाफोन-आइडिया का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपका मोबाइल कभी भी बंद हो सकता है. खबरों के मुताबिक वोडाफोन आइडिया पर इंडस टावर्स का करीब 7000 करोड़ रुपये का बकाया है. मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक इंडस टावर्स ने वोडाफोन-आइडिया को साफ कर दिया है कि अगर उसके बकाये का भुगतान नहीं हुआ तो वो नंवंबर से कंपनी को अपेन टावर के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जाएगी. अगर ऐसा हुआ तो माना जा रहा है कि वोडाफोन-आइडिया 25 करोड़ से अधिक ग्राहकों के मोबइल अपने आप बंद हो जाएंगे.
इसे भी पढ़ें: रांची : 1 अक्टूबर से सभी वार्डों में Solid Waste User Charge की वसूली करेगा Netwind Soft Labs Pvt. Ltd.
बताया जा रहा है कि टावर कंपनी इंडस टावर्स की सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में इस पर गंभीरता से चर्चा की गई. बैठक में यह बात निकल कर सामने आयी कि कंपनी का वोडाफोन-आइडिया पर सात हजार करोड़ रुपया बकाया है. रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद वोडाफोन आइडिया देश की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. पर, बीते कुछ वर्षों में कंपनी की वित्तीय स्थिति लगातार खराब होती गयी है और कंपनी भारी कर्जे मे डूबी हुई है.




