
Ranchi : नेशनल हेराल्ड अखबार को ऋण देकर कांग्रेस पार्टी ने कोई गलत काम नहीं किया है. भाजपा के लोग बेवजह हायतौबा मचा रहे हैं. यह कहना है झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का. वे पार्टी कार्यालय में बुधवार को मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड पर कर्मचारियों के वेतनमद के अलावा अन्य मामलों पर 90 करोड़ रुपये बकाया था, जिसे कांग्रेस ने सहयोगवश 100 किश्तों में 90 करोड़ रुपये दिये. जो गलत नहीं है.
वर्ष 2012 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को पत्र के माध्यम से बताया गया था कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसमें एक राजनीति दल द्वारा किये गये खर्च को प्रतिबंधित करता हो.
इसे भी पढ़ें:बलदेव भाटिया + एजाज ढेबर + छत्तीसगढ़ कनेक्शन = झारखंड का शराब कारोबार
दी गयी राशि को वेतनमद और अन्य देनदारियों में किया गया खर्च
श्री ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने जो 90 करोड़ रुपये दिये उसमें से नेशनल हेराल्ड ने 67 करोड़ अपने कर्मचारियों के वेतन व वीआरएस मद में खर्च किये. इसके अलावा बाकि राशि को बिजली शुल्क, गृह शुल्क, किराये शुल्क और सरकारी देनदारी के लिए उपयोग किया.
इसे भी पढ़ें:पोस्टर विवाद पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने : पूरी घटना की जांच NIA से हो – रघुवर
राजनीतिक दल द्वारा ऋण दिया जाना आपराधिक कृत्य नहीं
श्री ठाकुर ने कहा कि लोग नेशनल हेराल्ड को सहयोग के लिए दी गयी राशि को आपराधिक कृत्य मान रहे हैं जो गलत है. किसी भी राजनीतिक दल द्वारा ऋण दिया जाना आपराधिक कृत्य नहीं है.
इसका लेखा-जोखा भी उपलब्ध है. यही नहीं, ऋण से संबंधित सारी जानकारी पार्टी के खातों में भी दर्ज है और समय-समय पर चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी दी जाती रही है.
इसे भी पढ़ें:फोर्टिफिकेशन चावल वितरण कर लोगों के खाद्य विविधता में अनावश्यक हस्तक्षेप गलत : बलराम




