GiridihJharkhand

गिरिडीह : बढ़ते साइबर अपराध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, कई स्कूलों के छात्र हुए शामिल

Giridih : आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बुधवार को नगर भवन में गिरिडीह पुलिस ने साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, कई स्कूलों के छात्र, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा और एडीजे, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु, एएसपी हारिश बिन जमा, साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, डीएसपी संजय राणा, और अधिवक्ता चुन्नूकांत ने द्वीप जलाकर किया गया.

मौके पर अधिकारियों ने संघ लोक सेवा आयोग और जेपीएससी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें:बलदेव भाटिया + एजाज ढेबर + छत्तीसगढ़ कनेक्शन = झारखंड का शराब कारोबार

इस दौरान साइबर सुरक्षा को लेकर प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा ने बढ़ते साइबर अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि साइबर अपराध सिर्फ ठगी तक सीमित तक नहीं है, बल्कि, देश की सुरक्षा के प्रति भी गंभीर मसला बनता रहा है. लिहाजा, न्यायलय भी ऐसे साइबर अपराधियों के प्रति गंभीर है.

मौके पर डीसी नमन ने कहा कि साइबर अपराध से निपटने का सिर्फ एक ही तरीका है कि हर व्यक्ति खुद में इसके खिलाफ जागरुक बने. कि एक साइबर अपराधी अलग-अलग तरह के हथकंडे अपनाकर अपराध की घटना को अंजाम दे रहा है.

एसपी अमित रेणु ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस लगातार अभियान चला रही है.
चैंबर ऑफ ऑमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने भी खुद के साथ हुए साइबर अपराध घटना की जानकारी साझा की. इस दौरान शहर के कई स्कूल के छात्रों ने साइबर अपराध और अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे तरीकों को लेकर बात की.

इसे भी पढ़ें:एविएशन टरबाइन फ्यूल के खरीद पर 4% का लगेगा वैट

Related Articles

Back to top button