JharkhandRanchi

पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को दिया बड़ा सम्मानः दीपक प्रकाश

Ranchi: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को झारखंड से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है. दीपक प्रकाश ने उम्मीदवार घोषित किये जाने पर कहा कि यह प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है.

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता भी उच्च पद और दायित्व को प्राप्त कर सकता है. दीपक प्रकाश ने भरोसा जताते हुए कहा है कि पार्टी के पास पर्याप्त संख्या बल है. पार्टी अपेक्षित संख्या से ज्यादा मत प्राप्त करेगी.

इसे भी पढ़ें – राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने दीपक प्रकाश को बनाया उम्मीदवार

केंद्रीय नेतृत्व का आभार

दीपक प्रकाश ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है. दीपक प्रकाश के राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रदेश के नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

बधाई देनेवालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, सत्येंद्र तिवारी, प्रिया सिंह, प्रणव वर्मा, हेमलाल मुर्मू, समीर उरांव, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सुनील सिंह, अनंत ओझा, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, गणेश मिश्र, हेमंत दास, महेश पोद्दार, राजेश शुक्ल, जेबी तुबिद, प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल बर्णवाल, अनिल सिन्हा, मिस्फीका हसन, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान, सांवरमल अग्रवाल, सतीश सिन्हा आदि शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – बकाया भुगतान नहीं होने पर डीवीसी ने सात जिलों में शुरू की 18 घंटे बिजली कटौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button