
Giridih:गिरिडीह योग स्पोर्ट्स संघ द्वारा शहर के श्याम मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगता में राज्य भर से तीन सौ के करीब प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है. शनिवार की शाम शुरू हुए तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को भी प्रतियोगता जारी रहा. इस दौरान मेजबान टीम गिरिडीह के साथ राज्य के बोकारो, धनबाद, ईस्ट सिंहभूम, जमशेदपुर, चाईबासा, दुमका, पाकुर, लातेहार, सरायकेला, हजारीबाग रांची समेत कई जिलों के प्रतिभागियों ने भजन के बीच योगासन के अलग-अलग क्रिया निर्णायक मंडली के बीच किया. तीन दिवसीय प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में कराया जा रहा है. जिसमें 15 साल से लेकर 35 साल तक के प्रतिभागी शामिल हुए है.
फिजिकल फिटनेस से जुड़े कई योग क्रिया का प्रदर्शन करने दूसरे दिन जब अलग-अलग जिले के प्रतिभागी करने मंच पर आए, तो अधिकांश प्रतिभागी प्लास्टिक की गुड़िया ही बन गई, और फिजिकल फिटनेस से जुड़े कई योग क्रिया का प्रदर्शन की. इधर बोकारो और ईस्ट सिंहभूम से आई नाईला सरकार और बोकारो को आराध्या ने बातचीत के क्रम में बताया की वो लोग करीब चार साल से योग कर रही है. और कई राज्य में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है. गिरिडीह योग स्पोर्ट्स संघ के प्रतियोगिता में बेहतर कोच के नेतृत्व में बेहतर माहोल में प्रतियोगता कराया जा रहा है.
इस दौरान योग स्पोर्ट्स संघ के सदस्य अमित स्वर्णकार और संतोष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा. सफल होने के बाद प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. जबकि गोल्ड मेडलिस्ट प्रतिभागी को नेशनल स्तर पर होने वाले प्रतियोगता में राज्य की ओर से भेजा जाएगा.




