
Chatra : सदर थाना क्षेत्र के संघरी गांव में एक दंपति का सुलह समझौता करने गये मायके वालों पर जमकर पिटाई की गयी, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के धाधु गांव निवासी हसन खान व असरफ खान है. जबकि महिला का भाई फिरोज को मामूली चोंटे आई है. सभी का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इस बाबत महिला के मायके वालों ने सदर थाना में आवेदन देकर दामाद नौशाद खान व उसके घर वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें कहा गया है कि अपनी पुत्री का विवाह संघरी गाँव के एनुल खान के पुत्र नौशाद खान से दो वर्ष पूर्व कराई थी.
दांपत्य जीवन मे अक्सर विवाद होता रहता था
दांपत्य जीवन मे अक्सर विवाद होने के कारण दोनो का जीवन कलह में बीत रहा था.पैसों की मांग को लेकर नौशाद व उसके परिवार वाले हमेशा प्रताड़ित करते आ रहे थे. कई बार सुलह समझौता हुआ, उसके बावजूद भी वे लोग नही सुधरे. शनिवार को उसकी पुत्री का फोन आया. उसके बाद तीन चार की संख्या में बोलेरो वाहन से मायके वाले अपनी पुत्री के घर संघरी गांव पहुंचे. इसी बीच दोनो ओर से कहा सुनी हुई. उसके बाद मायके वालों को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की गयी।
इसे भी पढ़ें – मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिया टास्क, अगले 4 माह में अभियान चला कर विकास कार्यों को पूरा करें




