Uncategorized

एंड्रे के साथ शादीशुदा जीवन में उनसे ज्यादा कमाती थीं प्राइस

लंदन, 24 जुलाई : ब्रिटिश टीवी कलाकार-मॉडल केटी प्राइस का कहना है कि अपने पूर्व पति और गायक पीटर एंड्रे के साथ अपने शादीशुदा जीवन के दौरान वह उनसे ज्यादा कमाती थीं। प्राइस और एंड्रे ने साल 2005 के सितंबर में शादी की थी, जब वे टीवी शो ‘आई एम ए सेलिब्रिटी .. गेट मी आउट ऑफ हेयर!’ में मिले थे. उन्होंने साल 2009 के मई में अलग होने की घोषणा की थी.

एक मॉडल के रूप में प्रसिद्धि मिलते ही प्राइस ने सेलेब्रिटी के रूप में अपनी कीमत जान ली थी. जब वह एंड्रे के साथ काम कर रही थीं, तब भी अपने कांट्रैक्ट्स अलग रखने पर जोर देती थीं, क्योंकि बाजार में उनकी कीमत ज्यादा थी.

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइस ने वेतन में लिंगभेद को लेकर की गई एक चर्चा में कहा, “मैंने अपने करियर के शुरुआत में ही यह समझ लिया था कि मुझे अपनी फीस के बारे में चर्चा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे निर्थक विवाद पैदा होता है. मुझे अपनी कीमत पता थी और मैं जानती थी कि मुझे कितना शुल्क वसूलना चाहिए. मैं हर काम को हां नहीं करती.”

उन्होंने कहा, “अतीत में अपने पतियों, जैसे पीट के साथ अगर मैं कोई काम करती थी, जैसे किसी पत्रिका के लिए फोटो शूट करना हो, तो हमारे कांट्रैक्ट्स अलग-अलग बनते थे और मुझे उनसे ज्यादा कीमत मिलती थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button