ChatraCrime News

चतरा : बच्चों से मिलकर गांव लौट रहे थे पारा शिक्षक, दुर्घटना में हुई मौत

Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा मोड़ के समीप मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक पारा शिक्षक की मौत हो गयी. मृतक पारा शिक्षक जगदेव यादव कुंदा थाना क्षेत्र के अमौना गांव के रहनेवाले थे. वह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय करीलगड़वा में पदस्थापित थे. जानकारी के अनुसार जगदेव यादव के बच्चे जिला मुख्यालय में रहकर पढ़ाई करते हैं. सोमवार को जगदेव यादव और उनकी पत्‍‌नी बच्चों से मिलने के लिए चतरा आये हुए थे. पत्‍‌नी बच्चों के पास चतरा में रह गयी थी और जगदेव मोटरसाइकिल से लावालौंग के रास्ते पैतृक गांव लौट रहे थे. इसी बीच लमटा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन से मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गयी, जिसमें जगदेव की मौके पर ही मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें- 40-50 रुपये फेंककर बैंक में लूट लिये 4 लाख 87 हजार

इसे भी पढ़ें- आदिवासी संगठनों ने की कोचांग घटना की सीबीआइ जांच की वकालत

Related Articles

Back to top button