Sports

पंत के लिये प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका वेस्टइंडीज दौरा : कोहली

Loterhill : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के शुरूआती मुकाबले से पहले कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास तीनों प्रारूपों में अपनी क्षमता दिखाने का समय आ गया है.

इसे भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के बाद टी20 मैच से क्रिकेट के मैदान पर लौटेगी टीम इंडिया

पंत को दिखानी होगी अपनी क्षमता

अनुभवी महेन्द्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर स्पष्टता नहीं है जिससे पंत अब तीनों प्रारूपों में पसंदीदा विकल्प बन गए हैं. चयनसमिति द्वारा वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चुने जाने के बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी इस ओर इशारा किया था.

कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कहा कि यह ऋषभ पंत जैसे किसी खिलाड़ी के लिए बहुत अच्छा मौका है. अगर वह अपनी साख के मुताबिक खेलता है तो वह वास्तव में बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकता है, उसे इस स्तर पर अपनी क्षमता दिखानी होगी.

भारतीय कप्तान ने कहा कि हमें उसकी क्षमता के बारे में पता है और हम सभी चाहते हैं कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करे. एमएस धोनी का अनुभव हमेशा एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारक रहा है, लेकिन इन युवा खिलाड़ियों के लिए शानदार मौका है जिसके लिए उन्हें तैयार रहना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में DRG जवान-माओवादियों में मुठभेड़, सात माओवादी ढेर

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

कोहली पहले ही कह चुके हैं कि यह दौरा श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा मौका है जो एकदिवसीय मैचों में भारत के मध्यक्रम में मौका बनाने के लिए दावा पेश करेंगे.

पिछले महीने विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद टीम शनिवार को यहां होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये मैदान में उतरेगी.

कोहली ने कहा कि विश्व कप से बाहर होने के बाद पहले कुछ दिन काफी कठिन थे. जब तक टूर्नामेंट खत्म नहीं हुआ, तब तक हर बार जब हम जागते थे तो सुबह सबसे बुरा अहसास होता था. हम हालांकि पेशेवर हैं. हम उस हार से आगे बढ़ गये. हर टीम को आगे बढ़ना होता है.

Related Articles

Back to top button