Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : आपत्त‍िजनक फेसबुक पोस्‍ट का मुद्दा गरमाया, ब‍िष्‍टुपुर थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Jamshedpur : धार्म‍िक भावना को ठेस पहुंचाने वाले आपत्त‍िजनक फेसबुक पोस्‍ट का मुद्दा गरमा गया है. इसे लेकर ब‍िष्‍टुपुर थाने में दो लोगों के ख‍िलाफ मामला दर्ज कराया गया है. गाैरतलब हो क‍ि प‍िछले दिनों झारखंड के अल्पसंख्यक कल्‍याण सह खेल मंत्री हफीजुल हसन के इफ्तार पार्टी को लेकर जमशेदपुर निवासी मुकेश राज ने फेसबुक पोस्‍ट क‍िया था. पोस्‍ट में पवित्र जल पर टिप्पणी करते हुए जन्नत का रास्ता बताया था. इससे नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक प्रकोष्‍ठ के नेता हिदायतुल्ला खान ने बिष्टुपुर थाना में मुकेश राज सहित पोस्ट को फॉरवर्ड करनेवाले उमेश साव के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

हिदायत खान ने कहा कि पवित्र रमजान महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी धर्मों के लोग बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते हैं. पिछले दिनों मंत्री हफीजुल हसन ने भी इफ्तार पार्टी आयोजित की थी. इस क्रम में मंत्री ने पवित्र जल का उपयोग किया था. जिस पर जमशेदपुर के मुकेश राज ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए फेसबुक पर जन्नत का रास्ता बताते हुए टिप्पणी की थी. उसी के विरोध में शनिवार को बिष्‍टुपुर थाना ने मामला दर्ज कराया. उन्होंने मुकेश राज के भाजपा का सदस्य होने की बात कही. हालांक‍ि,  यह भी कहा कि वे किसी पार्टी विशेष पर कटाक्ष नहीं कर रहे हैं बल्कि धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में नियमों को ताक पर रखकर की गयी डीप बोरिंग

Related Articles

Back to top button