BiharLead NewsNEWS

बिहार में बाढ़ के कारण कहीं टल न जाये पंचायत चुनाव

Patna: बिहार में पंचायत चुनाव के अंतिम तारीख की घोषणा को लेकर अब तक अंतिम फैसला नहीं हो सका है. राज्य चुनाव आयोग सितंबर से नवंबर तक चुनाव कराना चाहता है, लेकिन इस कार्य में सबसे बड़ी बाधा है 17 जिलों में बाढ़ है. चुनाव की तिथियों का कोई फैसला लेने के पहले राज्य सरकार जिलों में बाढ़ की स्थिति को लेकर जिलाधिकारियों से फीडबैक लेने की तैयारी कर रही है. संभव है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंचायत चुनाव की तिथि आगे बढ़ा दी जाए.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand Corona Update: रांची में सक्रिय मरीजों की संख्या 102 हुई, रांची व जामताड़ा 11-11 नये संक्रमित मिले

हालांकि इससे चुनाव के समेकित कार्यक्रम पर असर पड़ने की उम्मीहद नहीं है. गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों से आई रिपोर्ट के आधार पर 10 चरणों में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. आयोग शुरुआती चरणों के चुनाव कार्यक्रम में भले ही फेरबदल कर दे, लेकिन प्रक्रिया को नवंबर तक खत्म् करने की पूरी कोशिश रहेगी.

पिछले दिनों बिहार में 10 चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव की तिथियों को लेकर एक गैरअधिकारिक सूचना भी सामने आई, जिसमें 20 सितंबर से 25 नवंबर तक मतदान कराने की बात सामने आई थी. हालांकि, चुनाव की आधिकारिक सूचना राज्यज निर्वाचन आयोग ही जारी करता है. आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंसस से पहले चुनाव की तिथि लीक होने को लेकर तमाम चर्चाएं भी पिछले हफ्ते चली थी. इसके बाद भी कयास लगाए जा रहे थे कि आयोग इन तिथियों को पुनर्व्यचवस्थित कर सकता है.

इसे भी पढ़ें :BREAKING NEWS : ICC ने जारी किया टी-20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, जानें भारत कब भिड़ेगा पाकिस्तान से

Related Articles

Back to top button