
Kabul : काबुल में अराजकता की स्थिति के बीच दुकानों को बंद कर दिया गया बाजार व स्कूल बंद रहे. तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी को अपने कब्जे में करने के बाद से पूरे शहर में व्यापक अराजकता फैल गई है.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के पतन के एक दिन बाद सोमवार को, तालिबानी सड़कों पर देखे गए, लेकिन ऐसा लग रहा था कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं थे, क्योंकि कुछ सैन्य संस्थानों में लूटपाट हुई थी चोरी के सैन्य वाहन सड़कों पर चल रहे थे.आतंकवादी समूह ने चेतावनी दी है कि अगर कोई चोरी सहित किसी भी प्रकार का अपराध करता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा.कुछ स्कूलों में चल रही परीक्षाओं के चलते सुबह कुछ स्कूल खुले, लेकिन स्थिति बेहतर होने तक बंद करने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Corona Update: रांची में सक्रिय मरीजों की संख्या 102 हुई, रांची व जामताड़ा 11-11 नये संक्रमित मिले
मोहम्मद आरिफ बोले, बेटी कॉलेज नहीं गयी
एक निवासी मोहम्मद आरिफ ने सोमवार को सिन्हुआ को बताया, मैं अपने भविष्य अपने बच्चों के भविष्य के बारे में निश्चित नहीं हूं. कोई नहीं जानता कि एक घंटे बाद क्या होगा, या मेरे बच्चे कल स्कूल जा सकते हैं कि नहीं. आरिफ ने कहा कि उनकी बेटी एक निजी विश्वविद्यालय में विधि संकाय की छात्रा है लेकिन नए शासकों के प्रतिशोध के डर से वह सोमवार को अपनी कक्षा में शामिल नहीं हुई.
हालांकि, काबुल में कई दुकानों सुपरमार्केट की तरह, कई सरकारी विभाग के कार्यालय, बैंक स्कूल सोमवार को बंद रहे क्योंकि तालिबान के सदस्य शहर की सड़कों पर या तो सैन्य वाहनों या पैदल गश्त करते रहे.
इसे भी पढ़ें :विराट के वीरों ने दिखाया अदम्य साहस, आसान नहीं था इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर हराना
बाहर जाना चाहता हूं
एक अन्य निवासी, हामायोन ने सिन्हुआ को देश से भागने की अपनी योजना के बारे में बताया. उन्होंने कहा, शायद आज, कल, परसों या कभी भी जब भाग्य मेरा साथ देगा,मैं देश छोड़ने की कोशिश कर रहा हूं.
नौ साल तक राष्ट्रीय सेना में सेवा देने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति ने स्थिति पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा, अफगानिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय समर्थन से 350,000 मजबूत रक्षा सुरक्षा बलों का निर्माण किया था, लेकिन सभी को कुछ ही दिनों में खत्म कर दिया गया है.
एक अन्य काबुल निवासी सूफी मोहम्मद ने कहा, सिर्फ सुरक्षा होना ही काफी नहीं है. उन्होंने कहा, सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा, प्रतिष्ठान को नौकरी का अवसर प्रदान करना होगा, मानवाधिकारों का सम्मान करना होगा समाज में नागरिकों को सम्मान करना होगा.
इसे भी पढ़ें :अफगानिस्तान संकटः फंसे भारतीयों की हुई सुरक्षित रवानगी, रूस खुलकर तालिबान के समर्थन में उतरा
सभी राजनयिक मिशनों व विदेशी नागरिकों को कोई खतरा नहीं
तालिबान ने आश्वासन दिया है कि काबुल में सभी राजनयिक मिशनों विदेशी नागरिकों को कोई खतरा नहीं होगा. समूह के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि वे अफगानिस्तान की राजधानी में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मुजाहिद ने कहा कि काबुल के सभी जिलों पर अब विद्रोहियों का कब्जा है. तालिबान के एक अन्य प्रवक्ता ने कहा है कि अफगानिस्तान में युद्ध समाप्त हो गया है, एक नई पॉवर स्ट्रक्चर जल्द ही स्पष्ट हो जाएगी.हिंसा को रोकने के लिए काबुल में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :BREAKING NEWS : ICC ने जारी किया टी-20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, जानें भारत कब भिड़ेगा पाकिस्तान से
तालिबान ने सरकारी कर्मचारियों को काम पर आने को कहा
हालांकि शहर के पतन के बाद से अफगानिस्तान में कोई राष्ट्राध्यक्ष या सरकार नहीं है, तालिबान ने स्थानीय मीडिया पर एक संक्षिप्त बयान जारी कर सरकारी कर्मचारियों सहित निवासियों को अपने कार्यालयों में जाने सामान्य काम जारी रखने के लिए कहा है. तालिबान ने सभी अधिकारियों को काम पर वापस आने का आदेश दिया है. एएफपी के मुबिक काबुल पर कब्जेध के दो दिन बाद जारी एक बयान में तालिबान की तरफ से कहा गया है कि सभी अधिकारी जैसे पहले काम कर रहे थे वैसे ही अपना काम पूरे विश्वा स के साथ दोबारा शुरू कर दें.
इसे भी पढ़ें :पलाश ब्रांड से रेशम की राखियां तैयार कर रहीं ये दीदियां, खूब हो रही बिक्री
विरोध प्रदर्शन
रायटर्स के मुताबिक अफगानिस्तान के खराब होते हालातों को लेकर अब आरोप-प्रत्याकरोपों का दौर भी शुरू हो गया है. ग्रीस में इसको लेकर अफगानियों ने अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. इन लोगों का कहना है कि अफगानिस्ता न को बीच मझधार में छोड़ दिया गया है. इन लोगों ने हाथों में बैनर लिए हुए थे जिन पर तालिबान के खात्में की बात की हुई थी.
इसे भी पढ़ें :मार्खम कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा पर लगाए गए 75 पौधे, अमृत महोत्सव का मना जश्न
भारत ने वीजा नियमों में किया बदलाव
अफगानिस्तान हालातों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीजा नियमों में बदलाव किया है. भारत सरकार ने अब इसमें एक नई कैटेगिरी शामिल की हैं जिसमें e-Emergency X-Misc Visa कैटेगरी को शामिल किया गया है. ये कैटेगिरी खासतौर पर अफगानिस्ताEन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे लोगों को देखते हुए बनाई गई है. इसके तहत इन लोगों को आसानी से वीजा मिल सकेगा.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand: समय पर लाभुकों को किस्त का भुगतान नहीं होने से गरीबों का आशियाना बनने में हो रही देरी




