DhanbadJharkhand

पंचायत चुनाव 2022 प्रथम व द्वितीय चरण: धनबाद में विभिन्न पदों के लिए 258 महिलाओं सहित 478 ने किया नामांकन

Dhanbad: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम व द्वितीय चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए 258 महिला व 220 अन्य को लेकर कुल 478 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

मुखिया के पद के लिए तोपचांची में 35 महिलाओं व 40 अन्य, टुंडी में 12 महिलाओं व 17 अन्य, पूर्वी टुंडी में 7 महिलाओं व 7 अन्य, बाघमारा से एक महिला व 6 अन्य ने नामांकन दाखिल किया.

जबकि, वार्ड सदस्य के लिए तोपचांची प्रखंड से 90 महिलाओं व 62 अन्य, टुंडी 41 महिलाओं व 38 अन्य तथा पूर्वी टुंडी में 29 महिलाओं व 28 अन्य, बाघमारा से 4 महिलाओं व 7 अन्य, धनबाद में 3 महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : उपायुक्त से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन

पंचायत समिति सदस्य के लिए तोपचांची में 14 महिलाओं व 2 अन्य, टुंडी में 5 महिलाओं व 6 अन्य, पूर्वी टुंडी में 4 महिलाओं व 5 अन्य, बाघमारा से एक महिला ने नामांकन पत्र दाखिल किया. जिला परिषद सदस्य के लिए तोपचांची से 9 महिला व 2 अन्य, टुंडी से 2 महिला व पूर्वी टुंडी से एक महिला ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

इसे भी पढ़ें : गोपालगंज में सड़क दुर्घटना में मां और मासूम बेटे की मौत, दो घायल

Related Articles

Back to top button