
Ranchi: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात की जा रही है. वहीं इलाज से लेकर दवाएं भी फ्री में उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन कुछ दिनों पहले रिम्स प्रबंधन की ओर जारी सूचना से मरीजों की परेशानी बढ़ने वाली है. जी हां, अब इनडोर में इलाज करा रहे मरीजों के केवल 14 टेस्ट ही रिम्स के सेंट्रल लैब मे किए जाएंगे. जबकि बाकी के टेस्ट कराने के लिए मरीजों को प्राइवेट लैब की दौड़ लगानी होगी.
इसे भी पढ़ें : सरायकेला के चांडिल में भीषण सड़क दुर्घटना में दंपति और उनके पुत्र की मौत
सुपरिटेंडेंट ने एचओडी को लिखा पत्र
हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने सभी विभागों के एचओडी को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि ट्रामा सेंटर स्थित सेंट्रल लैब में इनडोर मरीजों के सैंपल टेस्ट कराने की सुविधा है. इसलिए सभी से अनुरोध है कि सेंट्रल लैब में ही टेस्ट कराना सुनिश्चित करेंगे. इसकी लिस्ट भी सभी एचओडी को भेज दी गई है.
इसे भी पढ़ें : पंचायत चुनाव 2022 प्रथम व द्वितीय चरण: धनबाद में विभिन्न पदों के लिए 258 महिलाओं सहित 478 ने किया नामांकन
300 तरह के टेस्ट की कैपेसिटी
हॉस्पिटल में सेंटल लैब में आटोमैटिक टेस्टिंग मशीन लगाई गई है. जहां पर एक दिन में 10 हजार टेस्ट करने की कैपेसिटी है. वहीं इन मशीनों से 300 तरह के टेस्ट किए जा सकते हैं. इसके बावजूद रिम्स प्रबंधन ने केवल 14 टेस्ट करने की ही लिस्ट जारी की है. ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि आखिर प्रबंधन बाकी के टेस्ट सेंट्रल लैब में क्यों नहीं कराना चाह रहा है.
ये 14 टेस्ट होंगे सेंट्रल लैब में
1. ब्लड शुगर
2. लिवर फंक्शन टेस्ट
-टोटल बिलरूबिन
-डायरेक्ट बिलरूबिन
-इनडायरेक्ट बिलरूबिन
-एएसटी
-एएलटी
-एएलपी
3. किडनी फंक्शन टेस्ट
-सीरम यूरिया
-सीरम क्रिटनीन
4. टोटल प्रोटीन
5. एल्बुमिन
6. सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
-सीरम सोडियम
-सीरम पोटाशियम
-सीरम कैल्शियम
7. कार्डियक प्रोफाइल
-ट्रोपोनीन आई
-सीके
-सीकेएमबी
8. एनटी प्रो बीएनपी
9. टोटल पीएसए
10. प्रो कैल्सिटोनीन
11 डी डाइमर
12. एमाइलेज
13. लाइपेज
14 कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी)
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : उपायुक्त से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन




