Education & CareerJharkhandRanchi

स्टेम लैब से सरकारी स्कूल के बच्चे बनेंगे स्मार्ट, मॉडल स्कूलों के शिक्षा में बदलाव की पहल

Ranchi : विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में रुचि रखनेवाले सरकारी स्कूलों के नौनिहाल का सपना अब साकार होगा. सपनों को साकार करने का माध्यम होगा स्टेम लैब.

छात्रों को विज्ञान, तकनीक और गणित की बारीकियों से अवगत कराने और क्लास में प्राप्त ज्ञान को वास्तविक जीवन में उतारने के लिए राजधानी रांची के कुछ प्रखंडों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में स्टेम प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं. परियोजना विशेष रूप से उन बच्चों पर केंद्रित है, जिनकी गणित, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग में गहरी रुचि है.

इसे भी पढ़ें : प्रतिबंधित नशीली दवा के कारोबारियों पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार

सरकार का यह दूसरा कदम

सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है. परियोजना से ना सिर्फ सरकारी स्कूलों की पढ़ाई को नयी दिशा मिलेगी, बल्कि छात्रों के लिए यह अपनी सोच को आकार देने में भी सहायक होगा.

यह लैब संबंधित प्रखंडों के सभी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए होगी. प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम के बाद राज्य के सभी प्रखंडों में समान रूप से स्टेम लैब की स्थापना की योजना है.

क्या है स्टेम लैब

स्टेम, एजुकेशन सिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस सिस्टम के द्वारा विज्ञान, तकनीक और गणित विषय को विद्यार्थियों की योग्यता एवं रुचि के अनुसार रोचक तरीके से सिखाया जाता है. बच्चों को खिलौनों के साथ-साथ हर एक चीज की जानकारी प्रोजेक्ट के माध्यम से बताने का प्रयास होगा. यह लैब कई चीजों में स्मार्ट क्लास का बड़ा रूप कहा जा सकता है.

रांची में शुरू किये गये स्टेम लैब्स विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने में बच्चों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं. भारत में पारंपरिक शिक्षा प्रणाली अब भी पुस्तकों पर केंद्रित है. जबकि, पुस्तकों के अतिरिक्त बच्चों को विषय का व्यावहारिक ज्ञान देना भी आवश्यक है. यही कार्य स्टेम लैब करता है. बच्चों को एक मंच मिलता है, जहां वे अपने सोच को उकेर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : युवा कांग्रेस में गुमला के नेताओं ने की घर वापसी, कई कार्यकर्ता भी आये साथ

विश्वस्तरीय शिक्षा की पहल

स्टेम एजुकेशन सिस्टम के तहत स्कूलों के पाठ्यक्रम में पढ़ाये जाने वाले विषय से संबंधित विभिन्न प्रादर्श से लैब को सुसज्जित किया गया है.

पिनहोल कैमरा, एलईडी-आधारित हार्ट, आई मॉडल, ईयर मॉडल, इंफिनिटी वॉल, विभिन्न माध्यमों की ध्वनि, सोलर सिस्टम, हैंड पंप, सौर ऊर्जा प्रणाली, हाइड्रो टर्बाइन, मोटर मॉडल, सेंसर सेटअप, जेनरेटर, न्यूटन के गति के नियम, जैव विविधता, विभिन्न प्रकार के रोबोट, प्रोजेक्टर, टैब, इंटरएक्टिव कम्प्यूटिंग डिवाइस आदि के प्रादर्श लगाये गये हैं. लैब में स्थापित इनकी मदद से छात्रों को खुद कुछ करने की प्रेरणा मिल सकेगी.

इसे भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले ममता ने गरीबों के लिए पांच रुपये में भोजन की योजना ‘मां’ शुरू की

Related Articles

Back to top button