
Ranchi : रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बरियातू थाना क्षेत्र स्थित जोड़ा तलाब के पास पुलिस ने छापेमारी की और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
पुलिस ने दवा दुकान से काफी मात्रा में कोरेक्स सहित कई टैबलेट भी बरामद किये हैं. पुलिस और ड्रग कंट्रोल की टीम के द्वारा ये कार्रवाई की गयी है. पुलिस हिरासत में लिये गये आरोपी से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि और भी कुछ खुलासा इस मामले में होगा. हालांकि मामले पर पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है.
वहीं ड्रग कंट्रोल की एक टीम बरामद की गयी दवाओं की जांच कर रही है. इनका कहना है दुकानदार से दवा की खरीद और बिक्री की रसीद मांगी गयी है. साथ ही ड्रग लाइसेंस की भी मांग ड्रग कंट्रोलर की टीम ने की है. इसकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले ममता ने गरीबों के लिए पांच रुपये में भोजन की योजना ‘मां’ शुरू की




