JharkhandLead NewsRanchi

ट्रेड फेयर में पलाश के 6 लाख और आदिवा ब्रांड के नौ लाख रुपये के बिके गहने, 15 लाख का मिला ऑर्डर

Ranchi : दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आइआइटीएफ) में राज्य की सखी मंडलों द्वारा निर्मित उत्पादों की धूम रही. बिक्री भी खूब रही. पलाश ब्रांड के जरिये सखी मंडल के उत्पादों को बिक्री के लिए सरस आजीविका मेले में रखा गया था. पलाश ब्रांड के सरसों तेल, अचार, हनी, मड़ुआ आटा, मसाले एवं साबुन की काफी डिमांड थी. वहीं पलाश के अचार भी लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र में थे. बांस, ओल एवं महुआ के अचार लोगों ने काफी पसंद किये. ट्रेड फेयर के दौरान करीब 6 लाख रुपये के पलाश के उत्पादों की बिक्री हुई.

वहीं पलाश उत्पादों की गुणवत्ता को देखते हुए करीब 15 लाख रुपये के सप्लाई का ऑर्डर भी दीदियों को मिला है. सखी मंडल की बहनों द्वारा निर्मित आदिवासी पारंपरिक ज्वेलरी ब्रांड आदिवा ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में बिक्री का नया कीर्तिमान स्थापित किया.

इसे भी पढ़ें:अविश्वसनीयः बंद खदान में चार दिनों से फंसे 4 लोग मौत को मात देकर आये बाहर

धनतेरस के मौके पर लांच की गयी ज्वेलरी ब्रांड आदिवा के तहत कुल 9 लाख रुपये के गहनों की बिक्री हुई. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर राज्य की सखी मंडल की बहनों द्वारा निर्मित उत्पादों को पलाश ब्रांड से जोड़ा गया है एवं बड़े बाजार से जोड़ने की पहल की जा रही है.

ग्रामीण विकास सचिव डॉ मनीष रंजन ने सखी मंडल की बहनों को आइआइटीएफ के सरस आजीविका में गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें:रांची-पटना के बीच चलनेवाली ट्रेन अलग-अलग तारीखों में रहेगी कैंसल, जानें टाइम टेबल

उन्होंने दीदियों को उत्पादों की गुणवत्ता बरकरार रखने की सलाह देते हुए कहा कि पलाश ब्रांड सखी मंडल की बहनों को सफल उद्यमी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा एवं इस पहल से सखी दीदियों के सपने साकार होंगे.

झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी की सीईओ नैन्सी सहाय ने आइआइटीएफ में पलाश एवं आदिवा की अच्छी बिक्री पर खुशी जतायी एवं सखी मंडल की बहनों की सराहना की. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में पलाश ब्रांड के तहत और भी उत्पादों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:अनुबंध कर्मचारियों ने सरकार को समर्थन तो दिया है लेकिन सत्ता के सामने समर्पण नहीं कर किया है : महासंघ

Related Articles

Back to top button