Khas-KhabarPalamu

पलामू: समय पर इलाज नहीं करने का आरोप लगा ग्रामीणों ने डॉक्टर को पीटा-गंभीर, हड़ताल पर चिकित्सक

Palamu: पलामू जिले के हैदरनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी. दरअसल बीती रात इलाज देर से करने का आरोप लगाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने डॉक्टर रजनीश की जमकर पिटाई कर दी.

डॉक्टर की गंभीर हालत को देखकर उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. इस घटना के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है और सुरक्षा की मांग की है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड में 19 सालों में खेल कोटे से सिर्फ 5 को मिली नौकरी, अब बदलेगी खिलाड़ियों को नौकरी देने की पॉलिसी

हैदरनगर में स्वास्थ्य सेवा ठप, हड़ताल पर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी
घटना के बाद हैदरनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवा ठप करा दी गई है. डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं. पिटाई करने वाले ग्रामीणों की गिरफ्तारी औऱ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार जिले के मोहमदगंज में मकर संक्रांति पर मंगलवार को भीम चूल्हा मेला लगा था. कुछ युवक मेला देखकर टेम्पो से लौट रहे थे. इसी बीच टेम्पो में बोलेरो वाहन से टक्कर हुई.

डॉक्टर की पिटाई के वीडियो को स्क्रीन शॉट

इस घटना में टेम्पो सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को इलाज के लिए हैदरनगर पीएचसी में लाया गया. जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने पतरिया गांव निवासी मिथिलेश कुमार (22) को मृत घोषित कर दिया.

जबकि सोननगर निवासी अशोक मालाकार और भइसना गांव के भीम मेहता का उपचार जैसे-तैसे किया गया. लेकिन डयूटी के बाद भी डॉक्टर रजनीश गायब रहे. घटना के एक घंटे बाद भी हैदरनगर थाना पुलिस न घटना स्थल पहुंची औऱ न अस्पताल में.

इसे भी पढ़ेंःतेजस्वी का बयान, दिल्ली विस चुनाव में RJD-कांग्रेस के गठबंधन में लड़ने की उम्मीद

आरोप है कि डॉक्टर मौके पर नहीं थे. इलाज नहीं होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हालत में तड़पते रहे. आरोप यह भी है कि काफी देर बाद डॉक्टर रजनीश मौके पर पहुंचे.

इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची. इलाज नहीं करने का आरोप लगाने पर डॉक्टर और प्रभावित परिजनों के बीच कहासुनी हुई. धीरे-धीरे बात काफी बढ़ गई. इसी बीच आक्रोशित लोगों ने डॉक्टर को उनके कक्ष से निकाल कर जमकर पिटाई की. लोगों की भीड़ के आगे पुलिस मूकदर्शक बनी रही.

विदित हो कि इस घटना से दो दिन पहले मेदिनीनगर पीएमसीएच में इलाज समय पर नहीं करने का आरोप लगाकर डॉक्टर रोहित पांडेय को गोली मार देने की धमकी दी गई थी. यहां दो युवकों को जख्मी हालत में लाया गया था. दोनों की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ेंः#SupremeCourt की सख्ती के बाद जम्मू-कश्मीर के जरूरी संस्थानों में इंटरनेट सेवा बहाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button