JamshedpurJharkhand

पटमदा इंटर कॉलेज जल्ला को जमशेदपुर की प्रोफेसर मधु कुमारी ने दान में दी 5 दर्जन पुस्तकें

Patamda : जमशेदपुर के एक बीएड कॉलेज की टीचर रह चुकीं और वर्तमान में शिक्षा पर शोध कर रहीं जमशेदपुर निवासी मधु कुमारी ने शनिवार को पटमदा इंटर कॉलेज जल्ला की लाइब्रेरी में 60 पुस्तकें दान में दी. इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ तरूण कुमार महतो, व्याख्याता हीरालाल महतो, बिरिंची महतो, सुभाष महतो आदि मौजूद थे.
इस संबंध में प्राचार्य डॉ तरूण कुमार महतो ने बताया कि शिक्षा पर रिसर्च कर रही मधु कुमारी कई बार रिसर्च से संबंधित फील्ड वर्क के लिए कॉलेज आ चुकी हैं. आज उन्होंने अपने घर से विज्ञान विषय की करीब 60 बहुमूल्य किताब लाईब्रेरी में दान स्वरूप दीं. उन्होंने कहा है कि वे अपने आस-पड़ोस से संग्रह करके और भी पुस्तकें लाकर देने की कोशिश करेंगी. इस दौरान मधु कुमारी ने कॉलेज में पठन-पाठन व्यवस्था की तारीफ की तथा बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मैनेजमेंट को धन्यवाद दिया. प्रो डॉ तरूण महतो ने प्रो मधु कुमारी के इस कार्य को महान करार देते हुए कहा कि निश्चित रूप से महाविद्यालय में अध्ययनरत गरीब विद्यार्थीयों का इससे काफी लाभ होगा. प्राचार्य ने बताया कि इससे पूर्व जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के दिवंगत प्रोफेसर डॉ टीपी महतो की धर्मपत्नी ने भी 100 से ज्यादा बहुमूल्य पुस्तकें कॉलेज पुस्तकालय को दान स्वरूप दी थीं.

इसे भी पढ़ें: राहत की बात : जमशेदपुर में शनिवार को एक संक्रमित मिला, एक्टिव मामले घटकर 37 हुए

Related Articles

Back to top button