
Palamu : पलामू और गढ़वा जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे दो शातिर अपराधियों को अरेस्ट किया गया है. पलामू जिले की पंडवा पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों ने डालटनगंज और गढ़वा में मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया था.
दोनों के पकड़े जाने के बाद पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में कई अहम जानकारियां मिली है. इससे कई अन्य कांडों का खुलासा होने की संभावना है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंः पलामू : मामले का निपटारा कर दो बेटियों की जिंदगी तबाह होने से बचायी
चेकिंग अभियान चला रही थी पुलिस
मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने बताया कि 27 सितंबर को पंडवा पुलिस दुर्गावती पुल के पास चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान तेज गति से एक अपाची मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया. जांच के क्रम में पता चला कि अपाची मोटरसाइकिल चोरी की है. दोनों सवार अनील भुइयां और बबन पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों पंडवा के लोहड़ा के रहने वाले हैं.
इसे भी पढे़ंः 1अक्तूबर से अनलॉक-5 : मल्टीपलेक्स, टूरिज्म में मिल सकती है छूट
निशानदेही के बाद तीन बाइक जब्त
पूछताछ के दौरान बताया कि उनके पास चोरी की तीन अन्य मोटरसाइकिलें भी हैं. उनकी निशानदेही पर तीनों चोरी के मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया. युवकों ने यह भी बताया कि चारों मोटरसाइकिलों को डालटनगंज और गढ़वा के इलाकों से चोरी की थी. इन मामलों में डालटनगंज और गढ़वा पुलिस संयुक्त रूप से छानबीन कर रही है.
बरामद मोटरसाइकिलों में ब्लू, ब्लैक रंग की पैशन प्रो (जेएच03जे2566), हीरो होण्डा स्पेलेंडर (जेएच03सी2808), ब्लू रंग की अपाची बिना नंबर की एक और काले रंग की प्लसर (जेएच03एफ2534) शामिल है. पुलिस का कहना है कि जब्त मोटरसाइकिलों में अपराधियांे के द्वारा गलत नंबर प्लेट लगाये जाने की संभावना है, जिसकी छानबीन की जा रही है.
गिरफ्तारी अभियान में पंडवा के थाना प्रभारी श्याम लाल हांसदा, परि.पु.अ.नि. रतन कुमार मंडल, स.अ.नि. विरेन्द्र खाखा सहित अन्य जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ेंः Bihar Election: LJP की डिमांड से एनडीए में बढ़ी तकरार, नहीं पूरी हुई मांग तो एकला चलेंगे चिराग पासवान!




