
Palamu: आकांक्षी जिलों की सूची में पलामू का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है. देशभर में चयनित 112 आकांक्षी जिलों में पलामू ओवर ऑल रूप से अव्वल रहा.
नीति आयोग ने अगस्त-2019 का रिपोर्ट जारी किया है. उसमें 56.70 प्वाइंट के साथ पलामू को ओवरऑल पहला स्थान प्राप्त हुआ है.
स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में पलामू ने उत्कृष्टता हासिल की है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में जुलाई महीने के 64.50 प्वाइंट से उपर उठकर अगस्त माह में 78.10 प्वाइंट हासिल कर लिया है.
वहीं कृषि के क्षेत्र में जुलाई महीने के 14.90 प्वाइंट से उपर उठकर पलामू ने 30.60 प्वाइंट प्राप्त किया है.
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज : गांवों में घुसा #Ganga का पानी, #Flood से दो लाख लोग प्रभावित, पर #Camps में जाने को तैयार नहीं
पोषण माह अभियान में 1 करोड़ लोगों की भागीदारी
जिले के उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में पोषण माह अभियान में अबतक 1 करोड़ से ऊपर लोगों ने भागीदारी की है.
इसके पूर्व पलामू में प्री ड्राइव कंडक्ट कराया गया था, जिसमें बच्चों का वजन देखना, एनिमिया की जांच, टीकाकरण आदि से संबंधित 14 प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गयी थीं.
प्री ड्राइव के दौरान कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया गया. चिन्हित बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण किया गया.
साथ ही एनिमिया व गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका उपचार कर स्वस्थ किया गया.
विशेषकर मनातू और तरहसी में आरोग्य सहियाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु मेडिकल किट भी दिया गया जिससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा.
इसे भी पढ़ें : नामकुम-कांड्रा रेललाइन : 15 साल में 3 सौ करोड़ से 3 हजार करोड़ का हुआ प्रोजेक्ट, रेलवे को भेजा गया प्रस्ताव
1000 हेक्टेयर भूमि का सिंचाई योजना के लिए अनुमोदन
कृषि के क्षेत्र में माइक्रो एरिगेशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के द्वारा पलामू जिले के लिए लगभग 1000 हेक्टेयर भूमि का अबतक अनुमोदन किया जा चुका है.
इसके साथ ही वैसे सभी स्वतंत्र किसान, जो हॉर्टिकल्चर (बागवानी) से जुड़े हुए थे, उन्हें चिन्हित करते हुए उनकी सूची को अपडेट कराया गया है, जिसके फलस्वरूप हमारी रैंकिंग में सुधार हुआ है.
उल्लेखनीय है कि देश में 112 आकांक्षी जिले चयनित हैं, जबकि झारखंड राज्य में 19 जिलों का चयन आकांक्षी जिले के रूप में किया गया है.
इसे भी पढ़ें : राजनीतिक विरासत बचाने की जुगत में लगे संगीन अपराध के आरोपों से घिरे #MLA और #EX-MLA




