
Ranchi: पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाबर शेख के घर चल रहे फर्जी लॉटरी टिकट प्रिंटिंग प्रेस का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अंजना गांव में बाबर शेख के घर में काबिल शेख उर्फ टीपु अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध रूप से जाली लॉटरी टिकट की छपाई कर आसपास के इलाके में बेचता था. मुफ्फसिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया बीते रात गुप्त सूचना पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव में बाबर शेख के घर में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान 7-8 व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया परन्तु सभी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये. पुलिस बाबर शेख के घर की तलाशी के क्रम में 9 लाख रुपये के 13950 पीस लॉटरी टिकट, एक लैपटॉप, दो टिकट छपाई में प्रयुक्त होनेवाला प्रिन्टर एवं एक लॉटरी टिकट कटिंग मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. काबिल शेख उर्फ टीपु शेख तथा बाबर शेख इस धंधे के मुख्य सरगना हैं. जो अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध रूप से जाली लॉटरी टिकट की छपाई कर बिक्री करता था. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना (काण्ड संख्या 39/2024) में आईपीसी की विभिन्न धारा एवं 7(3) लॉटरी विनियमन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. काबिल शेख उर्फ टीपु शेख, बाबर शेख, अंजार शेख, खलील शेख, दिलबर शेख ओर कादेर ओर नेजा को नामजद ओर अन्य अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस कारोबार में संलिप्त गिरोह के लोगो की तलाश में संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: प्रदीप यादव अगर सक्षम उम्मीदवार होते तो मैं उनके खिलाफ प्रचार करता, एक बलात्कार के आरोपी के खिलाफ क्या प्रचार करूं: निशिकांत




