
Palamu : पलामू जिले की चैनपुर और मेदिनीनगर पुलिस ने अलग अलग मामलों में कार्रवाई कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. चैनपुर एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक युवक को दुष्कर्म मामले में धर दबोचा गया है. मेदिनीनगर से एक युवक को सोशल मीडिया पर असंवैधानिक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः #Ranchi: कोरोना पॉजिटिव को हिंदपीढ़ी से ले जाने के विरोध और हंगामे को लेकर 500 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
स्कूल के पास पिस्तौल के रंगेहाथ गिरफ्तार
चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झरीवा स्कूल में गांव की पक्की सड़क पर एक युवक पिस्तौल लेकर घूम रहा है. सूचना पर पु.अ.नि जयप्रकाश पासवान के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी. युवक को पिस्तौल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया.
युवक अपने पास पिस्तौल क्यों रखा था? और उसकी मंशा क्या थी, इसकी जांच तेज की गयी है. युवक की पहचान बंदुआ निवासी प्रमोद राम के पुत्र राजकुमार चन्द्रवंशी के रूप में हुई है. युवक पिस्तौल कहां से लाया, इसकी भी जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः #LockDown 2.0 : मुंबई में भोजन और घर जाने की मांग को लेकर हजारों प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतरे, बढ़ा संक्रमण का खतरा
विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया कि अवसाने पंचायत क्षेत्र में एक युवक को विवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छानबीन में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था.
एक समुदाय विशेष पर असंवैधानिक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार
इधर, मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने कुंड मुहल्ला निवासी सरफराज अहमद के पुत्र मौसेफ फैसल नामक युवक को अपने फेसबुक अकाउंट पर विशेष समुदाय के प्रति असंवैधानिक पोस्ट किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शहर थाना प्रभारी आनन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि मौसेफ फैसल द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ लगातार आपतिजनक टिप्पणी शेयर की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद मौसेफ फैसल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आज उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
अर्नगल पोस्ट डिलिट करें नहीं तो होगी कार्रवाई: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है. ऐसे मंे जो भी लोग अपने फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व से या वर्तमान में असंवैधानिक पोस्ट किए हैं तो तत्काल उसे हटा लें, अन्यथा छानबीन में मामला सामने आने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा सकती है.
इसे भी पढ़ेंः #Corona : दिल्ली से कार से धनबाद पहुंचे सांसद पीएन सिंह, किये गये होम क्वारंटाइन





865959 553599Some times its a discomfort in the ass to read what blog owners wrote but this internet site is actually user genial ! . 561915