BiharCrime News

बेतिया में शराब के मामले में जुलाई में 350 गिरफ्तार

विभिन्न अपराधों में 153 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Bettiah : बेतिया में जुलाई माह में शराब के मामले में 350 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबकि हत्या, लूट और डकैती आदि कांडों के 153 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गये.

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने जानकारी दी है कि विगत जुलाई माह में 580 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान पुलिस ने 1593 लीटर देसी, 815 लीटर विदेशी शराब जब्त किया.

इसे भी पढ़ें :शौहर ने फोन पर ही कह दिया तलाक, तलाक, तलाक…, बीवी ने दर्ज करा दिया मुकदमा

मझौलिया थाने में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी

वहीं, इस महीने में 7 से 17 अगस्त तक हत्या के अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए चलाये गये 10 दिवसीय एस ड्राइव में पुलिस ने 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

हत्या के अभियुक्तों की सबसे ज्यादा गिरफ्तारी मझौलिया थाने की पुलिस ने की. मझौलिया पुलिस के द्वारा हत्या के 6 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये.

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग : 25 लाख का इनामी नक्सली नेता गिरफ्तार, झारखंड व बिहार में 90 मामले दर्ज

जबकि दूसरे नंबर पर मुफस्सिल, शिकारपुर व गोपालपुर पुलिस रही यहां हत्या के तीन-तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई.

हत्या के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के मामले में चनपटिया, बानुछापर, जगदीशपुर, श्रीनगर, गौनाहा, मटियरिया, मैनाटांड़, पुरुषोत्तमपुर, भंगहा, मानपुर, इनरवा, बलथर, सिकटा थाने की पुलिस फिसड्डी रही. इन थानों में एक भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर किया हमला, ITBP के दो अधिकारी शहीद

Related Articles

Back to top button