
Ranchi : राजद ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि रघुवर सरकार ने निर्भया फंड का कभी इस्तेमाल ही नहीं किया. राजद के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड को निर्भया फंड के लिए 26 करोड़ की राशि दी थी.
जिसे अगर वे समय पर सही उपयोग किया जाता तो महिलाओं को बड़ी सुरक्षा मिल सकती थी. उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्भया फंड के सही उपयोग होता तो महिलाओं की सुरक्षा मज़बूत हो सकती थी. उन्होंने कहा कि निर्भया फंड के सही प्रयोग और महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे.
इसे भी पढ़ें- पूर्व विधायक का सनसनीखेज दावा, बिहार कांग्रेस के 11 विधायक जा सकते हैं एनडीए में
मुख्यमंत्री पर हुआ हमला साज़िश, दोषियों पर होगी कार्रवाई- सत्यानंद भोक्ता
मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मुख्यमंत्री पर हुए हमले की साजिश बताया और कहा कि सभी दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि इसे लेकर प्रशासन की ओर से जांच कमेटी भी बनायी गयी है.
उन्होंने हेमंत सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर किये गये कार्यों के बारे में बताया और कहा कि कोरोना काल से लेकर अब तक प्रवासी मज़दूरों को काफ़ी राहत मिली है.
राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि पार्टी उस घटना स्थल पर गयी थी जहां पर सर कटी महिला की लाश मिली थी. उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्य योजना में स्थानीय अपराधियों की सहभागिता दिखती है जिसकी फ़िलहाल पुलिस जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- डीवीसी बिजली कटौती: जेबीवीएनएल ने मांगा 13 जनवरी तक का समय, सौ करोड़ किया जायेगा भुगतान




