JharkhandPalamu

Palamu: अनियंत्रित होकर कार सड़क से खेत में उतरी, पूर्व हिंडालकोकर्मी की मौत, पत्नी गंभीर, चालक बाल-बाल बचा

Palamu : जिले चैनपुर थाना क्षेत्र के जोगियाही मोड़ पर एक कार के अनियंत्रित होकर खेत में उतर जाने के कारण उस पर सवार एक वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. महिला को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर करने की तैयारी चल रही थी. इस घटना में कार का चालक बाल-बाल बच गया.

मृतक की पहचान गढ़वा जिले के नवगढ़ा मोहल्ला निवासी 61 वर्षीय विजय राम के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी 55 वर्षीय सावित्री देवी हैं. चालक की पहचान अक्षय पाल 28 वर्ष के रूप में हुई है.

नाती के बर्थडे से लौट रहे थे पति-पत्नी

बताया जाता है कि विजय राम उत्तर प्रदेश के रेणुकूट में हिंडाल्को के कर्मी रह चुके थे. शनिवार को विजय अपनी पत्नी के साथ मेदिनीनगर के बारालोट गुरियाही में दामाद आशीष कुमार के घर आए हुए थे. रात में नाती की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए. रविवार की सुबह करीब 9 नाश्ता करने के बाद विजय अपनी पत्नी और ड्राइवर के साथ गढ़वा घर जा रहे थे. चालक के अनुसार विजय ने शराब पी रखी थी. जोगियाही मोड़ के पास अचानक विजय ने कार की स्टेयरिंग दूसरी दिशा में मोड़ दी, जिससे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खेत में उतर गई. इस हादसे में विजय राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी को इलाज के लिए एमआरएमसीएच भेजा गया. सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त करके थाना ले गई है. मामले में छानबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़ें – रांची के नगड़ी में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, बाल बाल बचा जान

Related Articles

Back to top button