
Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly Election), सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) और गोरखनाथ मंदिर ( Gorakhnath Temple ) को बम ( Bomb ) से उड़ाने की धमकी शुक्रवार आधी रात को मिली है.
धमकी मिलते ही पुलिस (Gorakhpur Police) प्रशासन में हड़कंप मच गया. लेड़ी डॉन नाम से बने ट्विटर एकाउंट से मेरठ के साथ ही लखनऊ स्थित विधानसभा को भी उड़ाने की धमकी दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एहतियातन गोरखनाथ मंदिर के आसपास गाड़ियों की जांच की है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें:लोहरदगा में मिले प्राचीन हथियार और औजार की जांच के लिए भेजा गया पुरातत्व विभाग
क्या लिखा है ट्वीट में
जानकारी के अनुसार लेडी डॉन नाम के ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट किए गए पहले ट्वीट में लिखा गया कि विधानसभा, लखनऊ रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर बम लगा दिया गया है.
योगी आदित्यनाथ की भी हत्या हो जाएगी. एक घंटा बाद भीम सेना की अध्यक्ष सीमा सिंह योगी आदित्यनाथ को मानव बम बनकर मारेगी. राशिद ने बम लगा दिया है.
एक ट्वीट में लिखा गया कि गोरखनाथ मठ में आठ जगह सुलेमान भाई ने बम लगा दिया है. इससे योगी आदित्यनाथ के चीथड़े उड़ जाएंगे. ट्वीट में एक बार फिर सीमा सिंह के नाम का इस्तेमाल किया गया था. एक घंटे बाद पिर ट्वीट हुआ और मेरठ में दस जगह बम ब्लास्ट की बात लिखी गई.
इसे भी पढ़ें:26 फरवरी को होगा रिम्स में पीएचडी इंट्रेंस एग्जाम
जांच कर रही है पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है. मंदिर और अन्य जगहों की जांच कराई गई. कहीं कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है. किसी की शरारत लग रही है. केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें:पटना हाईकोर्ट ने बालिका गृह यौन शोषण मामले में सरकार को लगायी फटकार




