
Ranchi: कोरोना के मद्देनजर रिम्स में स्थगित पीएचडी इंट्रेंस एग्जाम आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. कोरोना संक्रमण का असर कम होने के साथ ही प्रबंधन ने फिर से एग्जाम की तिथि जारी की है. अब 26 फरवरी एग्जाम लिया जाएगा. एग्जाम से संबंधित विभिन्न जानकारी रिम्स की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.




