
Palamu : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के गोगदा गांव में एक ही परिवार के छह लोग फूड प्वॉइजनिंग से बीमार हो गये. बीमार होने के बाद सभी का निजी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया.
इसके बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें आनन-फानन में एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी के 100 दिन पूरे, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बापू वाटिका में जुट कर विरोध जताया
ये हुए हैं बीमार
बीमार होनेवालों में तरहसी के गोगदा गांव निवासी अमारिक मिस्त्री (55 वर्ष), गुड़िया देवी (25 वर्ष), अनुज कुमार शर्मा (24 वर्ष), शकुंतला देवी (50 वर्ष), मानस शर्मा (5 वर्ष) एवं मुष्टी (दो वर्ष) शामिल हैं. ये लोग रिश्ते में सास, ससुर, बहू, बेटा, पोता एवं पोती हैं.
पकौड़ा खाकर पड़े बीमार
बता दें कि रविवार की शाम इस परिवार के लोगों ने घर पर ही पकौड़ा बनाकर खाया था. खाने के दो घंटे बाद अचानक अमारिक मिस्त्री की तबीयत बिगड़ गयी. उसके बाद उसकी बहू गुड़िया देवी की भी तबीयत खराब हो गयी.
इसी तरह एक-एक करके परिवार के अन्य सदस्य बीमार होते चले गये. अगले दिन सभी लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया, जहां चिकित्सकों ने फूड प्वॉइजनिंग बताया और इलाज किया.
इसे भी पढ़ें- हाइकोर्ट ने साइबर अपराध मामले में सरकार से पूछा- साइबर अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के लिए क्या प्रावधान है?
इलाज के बाद भी बिगड़ी तबीयत
गुरुवार की देर शाम अचानक अनुज की तबीयत ज्यादा खराब हो़ गयी. अनुज की हालत को देखकर वहां के चिकित्सकों ने उसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर मेदिनीराय कॉलेज अस्पताल (सदर अस्पताल) रेफर कर दिया.
गुड़िया देवी ने बताया कि रविवार को घर में पकौड़ा बना था, जिसे सभी लोगों ने खाया.
खाने के बाद शाम सात बजे से सभी लोगों की हालत खराब होने लगी. पूरी रात अफरा-तफरी का माहौल रहा. स्थिति को देखकर इलाज कराया गया, लेकिन गुरुवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद मेदिनीनगर सदर अस्पताल इलाज के लिए आये.
यहां के चिकित्सक ने बताया है कि फूड प्वॉइजनिंग के कारण तबीयत बिगड़ी है. सभी लोगों को दवा दी गयी है और जांच कराने को कहा गया है. बहरहाल, सभी की स्थिति में सुधार है. आगे का इलाज जांच रिपोर्ट आने के बाद किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें- पलामू : मामा ने भांजी को अगवा कर कई दिनों तक बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज




