Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू : मामा ने भांजी को अगवा कर कई दिनों तक बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज

Palamu : एक महिला ने अपने मामा पर अगवा कर पांच दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. घटना छतरपुर थाना क्षेत्र की है. महिला दो बच्चों की मां है. उसने आरोप लगाया है कि घर में उसे अकेली देखकर उसके मामा ने उसका अपहरण कर लिया और बंधक बनाकर पांच दिनों तक हवस का शिकार बनाया.

किसी तरह रिश्तेदारों से सूचना मिलने के बाद महिला को उसके पति सहित परिवार के सदस्यों ने मुक्त कराया. महिला की मेडिकल जांच करायी गयी है. न्यायालय में बयान दर्ज कराने की तैयारी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.

Related Articles

Back to top button