JharkhandRanchi

फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी के 100 दिन पूरे, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बापू वाटिका में जुट कर विरोध जताया

Ranchi : फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी को 100 दिन होने पूरे हो गये हैं. शुक्रवार को रांची के सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में मोरहाबादी के बापू वाटिका में धरना आयोजित किया गया.

इस दौरान स्टेन स्वामी की रिहाई और उन पर लगाये गये केस पर विचार मंथन किया गया. मौके पर यूएपीए (UAPA) कानून को वापस लेने एवं राजनैतिक गिरफ्तारियों को रद्द कर लोगों की रिहाई की मांग की गयी.

इसे भी पढ़ें- नौवीं बार भी किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता में नहीं निकल पाया कोई नतीजा

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्टेन स्वामी द्वारा रचित कविता “ कैद की जिंदगी, सबको एक सा कर देने वाली” का पाठ किया गया. इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने “ तू जिंदा है” गीत को भी गुनगुनाया. सभी ने फादर स्टेन की रिहाई के लिए एक स्वर में नारे लगाये.

मौके पर आलोका कुजूर, अंशुमाला डुंगडुंग, अल्का आइंद, आकृति लकड़ा, अशुतोष भारती, बीबी चौधरी, सीबी चौधरी, फादर टोनी, फादर सोलोमन, फादर सबस्टीन लकड़ा, फादर महेंद्र, करूणा झा, मृणालिनी टेटे, मीरा चौधरी, पीटर प्रवीर, रोज़ मेरी नाग, सुशांतो मुखर्जी, सुगिया होरो, आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम में आदिवासी वीमेंस नेटवर्क(AWN) , बगइचा, झारखंड जनाधिकार महासभा, ह्यूमन राइट्स लॉ एंड नेटवर्क (HRLN) , तथा साझा कदम सामाजिक संस्थानों की सहभागिता रही.

इसे भी पढ़ें- कृषि कानून के विरोध में एक मंच पर आये कांग्रेस के 17 विधायक व एक सांसद, भरी हुंकार

Related Articles

Back to top button