
Palamu: अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में प्राथमिक शिक्षक आंदोलन के मूड में पूरी तरह से आ गए हैं. जिले के विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध दर्ज करते हुए शैक्षणिक कार्य किया. हुसैनाबाद, मनातू, सतबरवा में प्राथमिक शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाए.
हुसैनाबाद प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजाप्टा) के बैनर तले शिक्षकों का जुटान हुआ. पांच नवंबर को भी काले बिल्ले लगाकर विद्यालीय कार्य करने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान भी काले बिल्ले लगाकर आंदोलन के प्रथम चरण का आगाज किया गया.
शिक्षकों की मांगों में बिहार की तर्ज पर एमएसीपी का लाभ देने, छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर कर इंट्री पे स्केल देने, इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर को सरल व सुगम बनाने एवं आरटीई के मान्यदंडो के प्रतिकूल एंजीयो के दबाव में गैर शैक्षणिक कार्यों की बहुलता से निजात दिलाने शामिल है.
शिक्षकों ने कहा कि उपरोक्त मांगों को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने समय-समय पर विभाग को ज्ञापन सौंपा है. मुलाकात भी की है. इसके आलोक में विभागीय मीटिंग भी हुई. फिर भी सकारात्मक हल नहीं निकला. आंदोलन की कड़ी में 7 से 12 नवंबर तक जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जायेगा. 19 नवंबर को राजभवन के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन एवं 17 दिसंबर से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन की शुरूआत करने का निर्णय लिया गया है.
हुसैनाबाद की बैठक में प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, प्रमंडलीय सोशल मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता, एचएम विजय सिंह, अंगद प्रसाद, जितेन्द्र राम, सुरेन्द्र राम, रंजीत कुमार, कन्हैया प्रसाद, जीएस चौबे, गिरिवर राम, धुरेन्द्र पटेल, शंकर पासवान, महेन्द्र बैठा, मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद पासवान, सुनील पासवान सहित दर्जनों शिक्षक शामिल थे.
इसी तरह मनातू के राजकीयकृत मध्य विद्यालय पदमा में प्रखंड अध्यक्ष महबूब आलम, सचिव सतीश कुमार, संजय कुमार चौधरी, रामशरण कुमार, प्रसिद्ध राम, रंजीत कुमार रजक, धीरेन्द्र कुमार रजक, प्रमोद कुमार रजक, श्याम नंदन मेहता, राकेश रोशन, सुधा कुमारी, अवधकिशोर सिन्हा, मुमताज आलम, अमरेश उरांव की उपस्थित रही.
उधर, अजाप्टा की सतबरवा इकाई से जुड़े प्राथमिक शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर शैक्षणिक कार्य किया. वहीं सरकार के शिक्षक विरोधी रवैया के प्रति विरोध जाहिर किया. साथ ही एक स्वर में कहा कि जहां पड़ोसी राज बिहार में 10 वर्ष पूरे होने पर शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिया जाता है, वहीं झारखंड में शिक्षकों को ना तो प्रोन्नति दी जा रही है और ना ही उत्क्रमित वेतनमान. सभी शिक्षकों ने चार सूत्री मांगांे को पूरा करने की मांग सरकार से की.
काले बिल्ले लगाने वाले शिक्षकों में सतबरवा इकाई अध्यक्ष गोविंद प्रसाद, सचिव अर्पण कुमार गुप्ता, गोपाल प्रसाद, अभिषेक तिवारी, निखिल सिंह, विजेन्द्र कुमार, विद्या कुमारी सनई, पलवी कुमारी, पायल कुमारी, मनक कुमारी, गोपल प्रसाद, प्रभावती कुमारी, मो. इमामुद्दीन, मो. रिजवी, सुरेन्द्र सिंह, पूनम कुमारी आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: पेयजल विभाग से टर्मिनेट किए जा चुके कैंडिडेट को अब CM के हाथों नियुक्ति पत्र दिए जाने की तैयारी




