Koderma

कोडरमा: कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, दो घायल

Koderma: शुक्रवार को कोडरमा कोवाड मुख्य मार्ग पर राधा फ्यूल के समीप पंचखेरो नदी पुल के पास कार अनियंत्रित होकर नदी में चली गयी. कार पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के पिपचो निवासी 42 वर्षीय दरवेश खान उर्फ़ गुड्डू व 40 वर्षीय कफील अहमद के रूप मे की गई. जानकारी के अनुसार जेएच 01ईआर 1638 से धनबाद से मरकच्चो होते हुए अपना घर जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपचो लौट रहे थे. इसी क्रम में राधा फ्यूल के समीप पुल के पास कार अनियंत्रित होकर नदी में चली गयी और दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुमित साव घटना स्थल पर पहुंच दोनों लोगों को निकाल कर निजी क्लिनिक मे ईलाज के लिये भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार बरामद

Related Articles

Back to top button