
Ranchi: झारखंड के लोहरदगा जिले में नक्सल विरोधी गतिविधियों के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसको लेकर डीजीपी ने सख्त आदेश जारी किया है कि झारखंड के अलग-अलग जिलों में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सर्च अभियान लगातार जारी रहे. इस अभियान के दौरान लोहरदगा जिले में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है. इसके पहले लोहरदगा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया था. वहीं आज सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल, 1 सेमी ऑटोमैटिक राइफल और 500 से अधिक गोलियां बरामद किया है. इससे पहले सुरक्षा बलों के द्वारा सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया था. आपको बता दें कि कल लोहरदगा जिले में 15 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू द्वारा लोहरदगा जिले में किसी नक्सली घटना को अंजाम देने की सूचना लोहरदगा पुलिस और सुरक्षाबलों को मिली थी. जिसके बाद लोहरदगा पुलिस और सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी सर्च अभियान के दौरान पुलिस को कामयाबी मिली है.

इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री ईशा आलिया उर्फ रिया की हत्या में देवर भी गिरफ्तार, हजारीबाग में हुआ रिया का अंतिम संस्कार




